-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेत में आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान की मौत, गांव में पसरा मातम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के महुई गांव में शनिवार शाम अपने ही खेत में गेहूं का डंठल जला रहे बुजुर्ग किसान की आग और धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के महुई गांव में शनिवार शाम अपने ही खेत में गेहूं का डंठल जला रहे बुजुर्ग किसान की आग और धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुद्धिराम सिंह (60) शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत पर गेहूं का डंठल जला रहे थे। इस दौरान अचानक चली तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगीं। चारों तरफ धुआं फैलने लगा। बताया जा रहा है कि बुद्धिराम गांव को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए खुद आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वह धुएं के गुबार व लपटों के बीच फंस गए, जिससे दम घुटने और झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बुद्धिराम सिंह अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। वह खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका इकलौता पुत्र योगेंद्र सिंह है, वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना के बाद आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई हैऔर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल
मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का निराकरण
मध्य प्रदेश: पटेरा नगर परिषद में दूषित पानी पर बवाल, MBR में मिला कचरा
गुजरात: वडोदरा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर दिनदहाड़े प्रचार का मामला
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
