Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नहर टूटने से किसानों पर संकट, फसलें जलमग्न, सिंचाई व्यवस्था ठप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/07/2026 03:14:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/07/2026 03:14:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  जिगना थाना क्षेत्र के कैनाल पंप हरगढ़ सेकंड से जुड़ी मुख्य नहर के बार-बार टूटने से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों के अनुसार नहर से सटे गाटा संख्या 1892 में नियमों की

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  जिगना थाना क्षेत्र के कैनाल पंप हरगढ़ सेकंड से जुड़ी मुख्य नहर के बार-बार टूटने से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों के अनुसार नहर से सटे गाटा संख्या 1892 में नियमों की अनदेखी कर की गई मिट्टी की खुदाई के कारण नहर की दीवार कमजोर हो गई है, जिससे वह बार-बार टूट रही है।
नहर टूटने से तेज़ बहाव का पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

वहीं, नहर का पानी बीच रास्ते में ही बह जाने से आगे के क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच सकती हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर की तत्काल स्थायी मरम्मत कराई जाए तथा नहर किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related News

Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा 

उत्तर प्रदेश: मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुए डीआईओएस, 8% से अधिक बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद

उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद

उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप


Featured News