-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस के विशाल मेगा मार्ट पार्किंग में आग, दो कारें जलकर हुई खाक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस स्थित व्यस्ततम विशाल मेगा मार्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल की पार्किंग में खड़ी कारों में आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस स्थित व्यस्ततम विशाल मेगा मार्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल की पार्किंग में खड़ी कारों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दो कारें धू-धू कर जल गईं। हादसे के दौरान पार्किंग में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही लोगों ने माल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन मुख्य द्वार पर लगे अग्निशमन यंत्र खराब और जर्जर हालत में मिले। यदि ये उपकरण समय पर काम करते, तो शायद लोगों की मेहनत की कमाई से खरीदी गई कारें बचाई जा सकती थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल जरूर खुल गई। घटना के बाद लोगों में माल प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के बीच लोगों की जान और संपत्ति कितनी सुरक्षित है।
राजस्थान: दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राजस्थान: राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: वन विभाग का सघन गश्त अभियान, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
