-
☰
उत्तर प्रदेश: होली पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय पुलिस बैठक सम्पन्न
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद बस्ती में आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार, बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद बस्ती में आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार, बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी तथा पुलिस अधीक्षक, बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के अवसर पर जनपद में शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी थाना एवं कस्बा क्षेत्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता या रंग, पानी व गुब्बारों के अनुचित प्रयोग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अवैध मदिरा, अफीम, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण रोक लगाने तथा इसके लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। डीजे और लाउडस्पीकर के अनधिकृत प्रयोग पर सख्ती बरतते हुए ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों पर सतर्क निगरानी रखने तथा दोषियों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने, फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा गया। होली मिलन समारोह एवं सामूहिक आयोजनों की पूर्व सूचना संबंधित थाने में देना अनिवार्य किया गया है, ताकि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सभी थानों में कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रखने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में मनाया जाए तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश: घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से तुरंत मदद की मांग
मध्य प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटल निर्माण में घटिया सामग्री, अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
मध्य प्रदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदरगढ़ में अशोक बुधौलिया को दी श्रद्धांजलि