Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में जय बाबा त्रिवटी नाथ हिंदू सम्मेलन संपन्न, समाज को एकजुट करने का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 09/02/2026 01:51:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 09/02/2026 01:51:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जय बाबा त्रिवटी नाथ हिंदू सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल रोड बरेली में संपन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री कृष्ण

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जय बाबा त्रिवटी नाथ हिंदू सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल रोड बरेली में संपन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री कृष्ण कुमार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा 100 वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी  दी। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साथ बैठकर भोजन करना चाहिए।  महामंडलेश्वर आचार्य श्री संजीव कुमार द्वारा हिंदुत्व के बारे में विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए महादेव का पाठ करना चाहिए। समाजसेवी श्री  अनिल कुमार एडवोकेट जी ने अपने संबोधन में कहा अब समय आ गया है कि हम सब हिन्दू एक हो जाएं। 

मातृशक्ति श्री सुनीता शर्मा ने सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी हिंदू आपस में भाई-भाई हैं इस भाव को हमेशा याद रखना चाहिए। श्री गोविंद जी ने सज्जन शक्ति के बारे में अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सक्सेना जी ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है जाति व भेदभाव को भूलकर  भाईचारा निभाना है।  सांसद श्री छत्रपाल गंगवार जी , मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार एडवोकेट जी, एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार  ज़ी , महामंडलेश्वर आचार्य संजीव गौड़ जी, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री कृष्ण कुमार जी आदि का स्वागत समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 
ब्रज लोक विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, राम जी के गीत गए तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के विद्यार्थियों द्वारा दंड योग का प्रदर्शन किया  गया।
संचालन  

 इंद्रदेव त्रिवेदी जी एवं सचिव श्री शिव ओम शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राजीव अवस्थी जी ,डॉ राकेश गुप्ता , श्री अमित सक्सेना, श्रीमती नीरज सक्सेना, श्री दीपक अग्रवाल,श्री,प्रवीण सक्सेना, श्री राजीव सक्सेना, श्री गौरव श्रीवास्तव, श्री राकेश प्रजापति, श्री अविन  सक्सेना, श्री सक्षम शर्मा, श्री देवा राय, श्री अथर्व,श्री मेदांश,श्री शिव कुमार गर्ग, श्री अमित खंडेलवाल, श्री परशुराम, श्री  मानु यादव श्री गोपाल, श्री एस पी गर्ग, शरद जायसवाल, व्यवस्था प्रमुख श्री अनुराग अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल, समिति के संरक्षक  श्री सौरभ अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, डॉ विनोद पागरनी, डॉ विकास वर्मा, श्री राजेन आदि उपस्थित रहे। है।
 


Featured News