Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धामपुर तहसील में धनगर समाज के उत्पीड़न पर राष्ट्रीय समाज पार्टी का आक्रोश, 7 दिन में समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , Date: 09/02/2026 02:16:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kanta Kumar ,
  • Date:
  • 09/02/2026 02:16:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर के नेतृत्व में आज धामपुर तहसील के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में धामपुर तहसील प्रशासन द्वारा धनगर समाज के जाति

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर के नेतृत्व में आज धामपुर तहसील के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में धामपुर तहसील प्रशासन द्वारा धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्रों को जानबूझकर लंबित रखने और निरस्त करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया।
​जिला अध्यक्ष गजेन्द्र हरी प्रताप सिंह धनगर ने कहा कि धामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में धनगर समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन यहाँ के राजस्व अधिकारी (लेखपाल और कानूनगो) शासन के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "धामपुर के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, प्रमाण पत्र न होने के कारण वे न तो सेना की भर्ती में शामिल हो पा रहे हैं और न ही शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ ले पा रहे हैं।


​विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु तहसीलदार को अल्टीमेटम: जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि धामपुर तहसील में लंबित आवेदन 7 दिनों के भीतर निस्तारित नहीं हुए, तो तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भ्ष्टाचार का आरोप: बैठक में आरोप लगाया गया कि कुछ कर्मचारी प्रमाण पत्र के नाम पर समाज के गरीब लोगों को परेशान कर रहे हैं।
​धामपुर इकाई का गठन: संगठन को मजबूत करने के लिए धामपुर क्षेत्र के सक्रिय युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
​इस मौके पर धामपुर तहसील अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी और धनगर समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
 


Featured News