-
☰
उत्तर प्रदेश: 26 मार्च को सम्राट अशोक मौर्य जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार, अखिल भारतीय मौर्य महासभा की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिल्ली से आए अखिल भारतीय मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्या जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 26 मार्च को नगर पंचायत मसवासी कार्यालय परिषद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती मनाए जाने को रूपरेखा तैयार की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिल्ली से आए अखिल भारतीय मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्या जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 26 मार्च को नगर पंचायत मसवासी कार्यालय परिषद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती मनाए जाने को रूपरेखा तैयार की गई। और एकजुट होने को कहा। क्योंकि उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा रामपुर जनपद में हमारा समाज लाखों की संख्या में है । तथा सम्राट अशोक मौर्य की जयंती को बड़े धूमधाम से 26 मार्च 2026 को नगर पंचायत मसवासी कार्यालय परिसर में मनाई जाएगी। रामपुर जनपद के अलावा अन्य जिलों से भी समाज के लोग आएंगे तथा समाज की एकता पर बल दिया गया। इस मौके पर भारतीय मौर्य महासभा के प्रदेश सलाहकार एवं ओबीसी मोर्चा के भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन स्वरूप मौर्य ने कहा हमारा समाज प्रत्येक गांव में निवास करता है तथा जयंती के माध्यम से गांव-गांव प्रचार किया जाएगा सम्राट अशोक मौर्य एवं चंद्रगुप्त मौर्य जी के जीवन के बारे में बात कर जागरूक क्या जाएगा। जिसमें आने वाली पीढ़ी को भी सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए की किस तरह उन्होंने विशाल साम्राज्य की स्थापना की तथा शासन चलाया। तथा सम्राट अशोक स्तंभ एवं उनके महान कार्य के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत भी क्या गया। 26 मार्च को जयंती को लेकर कार्यक्रम में रूपरेखा के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी दी की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय मौर्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट यशपाल सिंह मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिओम मोर्य , पूर्व अध्यक्ष महेश मौर्या, विनेश मौर्य एडवोकेट, भूप सिंह मौर्य, अतर सिंह मौर्य, राजेश मौर्य, मदनलाल मौर्य, दीपक मौर्य, परविंदर मौर्य, केशव मौर्य, सोहन सिंह मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, रविंद्र मौर्य, पुलकित मौर्य, नरेंद्र मौर्य, आदि काफी लोग संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से तुरंत मदद की मांग
मध्य प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटल निर्माण में घटिया सामग्री, अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
मध्य प्रदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदरगढ़ में अशोक बुधौलिया को दी श्रद्धांजलि