-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में बवाल करना पड़ा मंहगा, पुलिस ने मौलाना तौक़ीर रज़ा सहित आठ लोगों को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में हुये बवाल के बाद पुलिस फुल एक्शन मोड में है। पु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में हुये बवाल के बाद पुलिस फुल एक्शन मोड में है। पुलिस ने इस विवाद को लेकर मौलाना तौक़ीर रज़ा समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तौक़ीर रज़ा को 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने तीन दर्जन से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा 2000 अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है। बरेली के अलग-अलग 5 थानों में 11 FIR दर्ज की गई हैं। चार इलाक़ों के CCTV को भी खंगाला जा रहा है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के सुप्रीमो तौक़ीर रज़ा पर भी केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वो पहले हिरासत में थे। इस बवाल में 17 पुलिस के लोग और 40 से ज़्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 200 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज की जाँच की है। इन फुटेज की जाँच के आधार पर ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बरेली हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। IG के मुताबिक, शहर में 3-4 जगहों पर एक साथ हंगामा हुआ। जिसमें उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव किया। इस दौरान हुई झड़पों में 10 पुलिसकर्मी घायल हुये हैं। शुक्रवार को बरेली के अलावा मऊ, सहारनपुर और लखनऊ में भी विवाद भड़काने की कोशिश की गई। अब पुलिस ऐसे लोगों पर सख़्त रुख अपनाने जा रही है। बरेली हिंसा को लेकर पुलिस की जाँच में कई बड़े खुलासे हुये हैं। पुलिस के अनुसार लोगों की भीड़ को एक जगह पर इकट्ठा करने के लिये व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया गया था। इसके लिये कई ग्रुप बनाये जाने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी जाँच कर रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन ग्रुप्स को किसने बनाया था।
बिहार: जमीनी विवाद में युवक जख्मी, मारपीट का वीडियो वायरल
गुजरात: व्यापारी गौरांग पटेल के साथ लूटपाट, 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं
उत्तर प्रदेश: नरेंद्र भाटी बने जनता की आवाज़, ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर लोगों से की मुलाक़ात
राजस्थान: बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में पल्स हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन
महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ में विश्व सूचना का अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन