-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छह महीने का इंतजार हुआ खत्म, जखनियां न्यायालय को मिला न्यायिक अधिकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनियां ग्राम न्यायालय में छह महीने से रिक्त न्यायिक अधिकारी का पद भर गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनियां ग्राम न्यायालय में छह महीने से रिक्त न्यायिक अधिकारी का पद भर गया है। अमित कुमार यादव चतुर्थ ने न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके आगमन से अधिवक्ताओं और वादकारियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले छह महीनों से पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के वादकारियों को अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए बार-बार सैदपुर जाना पड़ रहा था। इससे न केवल गरीब वादकारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि उनका कीमती समय भी बर्बाद हो रहा था। अब स्थानीय स्तर पर ही न्याय की प्रक्रिया सुलभ हो गई है।पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी अमित कुमार यादव का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारी के बीच 'बार और बेंच' के सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समाज में बढ़ रही घरेलू हिंसा के मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी विचार-विमर्श किया गया।स्वागत समारोह में दुर्ग विजय सिंह यादव, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र राम, कुंवर सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार मिश्रा, विजय कुमार गोड़, ओम प्रकाश सिंह, सुभाष यादव और पप्पू यादव सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। जखनिया क्षेत्र के लोगों के लिए यह एकमहत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि अब उनके न्यायिक मामले फिर से गति पकड़ सकेंगे और न्याय व्यवस्था में सुगमता आएगी।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
