Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 05:35:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 05:35:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कुल 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें पांच हेड कांस्टेबल और तीन सिपाही शामिल हैं। जांच में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे और बिना किसी सूचना के लंबे समय तक गैरहाजिर रहे। इस प्रकार की लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

निलंबित किए गए कर्मियों में हेड कांस्टेबल विजय कुमार, राजवीर सिंह और सुनील कुमार के साथ-साथ सिपाही राजू सिंह और बोबी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल विनेश कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया। वहीं सिपाही अनिल चौधरी चौकी क्षेत्र से गायब पाए गए, जबकि हेड कांस्टेबल अनुज कुमार पर दुर्व्यवहार के आरोप की पुष्टि होने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी मामलों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट निर्देश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और जिम्मेदारी से काम न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश मिला है कि ड्यूटी में लापरवाही या गैरहाजिरी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।