-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के लालगंज क्षेत्र के बेलाही गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में रविवार को देश के लौह पुरुष Sardar Vallabhbhai Patel की भव्य प्रतिमा का केंद्रीय राज्यमंत्री Anupriya Patel ने विधि-विधान के साथ अनावरण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के लालगंज क्षेत्र के बेलाही गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में रविवार को देश के लौह पुरुष Sardar Vallabhbhai Patel की भव्य प्रतिमा का केंद्रीय राज्यमंत्री Anupriya Patel ने विधि-विधान के साथ अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के संदेशों से गूंज उठा। प्रतिमा अनावरण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अखंड भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनके दृढ़ नेतृत्व और संकल्प ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के सबसे मजबूत स्तंभ थे। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे लाखों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बौद्ध मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छानबे विधायक Rinki Kol सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बेलाही गांव में स्थापित लौह पुरुष की यह प्रतिमा अब क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत बनेगी।
राजस्थान: दलित परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच दल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राजस्थान: राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: टी-सीरीज़ की जमीन से कंटेनर हटाने का आरोप, नोएडा पुलिस पर उठे सवाल
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: वन विभाग का सघन गश्त अभियान, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस के विशाल मेगा मार्ट पार्किंग में आग, दो कारें जलकर हुई खाक
