Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ज्यादा रोटी और दूध मांगने पर छात्र की पिटाई, प्रधानाध्यापक निलंबित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/05/2026 11:04:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/05/2026 11:04:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील (Mid-Day Meal) को लेकर एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रानीगांव बली पट्टी प्राथमिक विद्यालय में दो रोटी और अतिरिक्त दूध मांगने पर ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील (Mid-Day Meal) को लेकर एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रानीगांव बली पट्टी प्राथमिक विद्यालय में दो रोटी और अतिरिक्त दूध मांगने पर एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) डॉ. अंकुर लाठर के सख्त निर्देश पर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। क्या था पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते बुधवार की है। विद्यालय में जब बच्चों को मिड-डे मील वितरित किया जा रहा था, तब एक छात्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम अग्निहोत्री से खाने में अतिरिक्त रोटी और दूध मांग लिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने मासूम छात्र की पिटाई कर दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने विभाग में इसकी लिखित शिकायत की।

जांच में दोषी पाई गईं प्रधानाध्यापक परिजनों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विश्वनाथ प्रताप सिंह ने राजेपुर के खंड शिक्षाधिकारी (BEO) राजीव कुमार श्रीवास्तव को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। बीईओ की जांच में छात्र के साथ मारपीट के आरोप सही पाए गए और प्रधानाध्यापक को दोषी करार दिया गया। बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई खंड शिक्षाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें राजेपुर बीआरसी (BRC) से संबद्ध किया गया है, जहां अब वह अपनी योगदान आख्या (उपस्थिति) दर्ज कराएंगी। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की और बताया कि दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।