Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घायल आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, निजी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/06/2026 04:17:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/06/2026 04:17:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दुद्धी क्षेत्र में एक घायल आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी क्षेत्र में एक घायल आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कोन थाना क्षेत्र के ग्राम निगाई बोकराखाड़ी निवासी रामविचार पुत्र भोला सिंह गौड़ को रविवार देर रात लगभग 2:11 बजे घायल अवस्था में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, घायल युवक के साथ आए रिश्तेदार तिलक राज गोंड को कथित रूप से झांसा देकर एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को अपने साथ ले लिया। आरोप है कि कुंदन कुमार सहित अन्य लोगों ने घायल युवक को कार से निजी अस्पताल पहुंचाया और वहां इलाज के नाम पर भर्ती कर लिया। परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे युवक की मौत हो गई, जिसके बाद कथित रूप से उसे अस्पताल से बाइक पर लादकर पुनः सीएचसी दुद्धी के पास छोड़ दिया गया। घटना की चर्चा फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुद्धी क्षेत्र में कई बार नाम बदलकर संचालित किए गए कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों को सरकारी अस्पतालों से बहला-फुसलाकर ले जाने का खेल लंबे समय से जारी है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल चिकित्सा लापरवाही नहीं बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी गरीब, आदिवासी या असहाय परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इलाज के नाम पर मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाने की यह प्रवृत्ति कब रुकेगी? क्या गरीब और आदिवासी परिवारों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है? फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग प्रशासन से सत्य सामने लाने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।


Featured News