-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 18 से 20 जून तक लगेगा विकास एवं जनकल्याण मेला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर मेला/प्रदर्शनी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान मनाये जाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में समस्त अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर मेला/प्रदर्शनी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान मनाये जाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में समस्त अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान मुख्यालय स्तर पर दिनांक 18 जून से 20 जून, 2026 तक रायफल क्लब परिसर में लगाये जाने वाले प्रदर्शनी/मेले में उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन विभाग, सहकारिता, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन),मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण), नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/पी०एम०स्वनिधि, पंचायती राज विभाग, निजी लघु सिंचाई/लघु एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता (निः शुल्क)अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत नेडा एवं पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पर्यटन विभाग,बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेल कूद विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला सेवायोजन विभाग,चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, होम्योपैथिक विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक विभाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगर विकास (नगरीय पेयजल) लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम नगरीय, निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागो की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियो को अपने-अपने विभागो मे कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ/परियोजनाओ को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे सम्बन्धित अधिकारी विशेष ध्यान दे। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
