Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से तुरंत मदद की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 02/03/2026 05:25:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 02/03/2026 05:25:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर गांव में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे एक बिल्ली के हमले से बचाया और उसकी जान बचाई ग्रामीणों के अनुसार, उल्लू पर एक बिल्ली ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर गांव में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे एक बिल्ली के हमले से बचाया और उसकी जान बचाई ग्रामीणों के अनुसार, उल्लू पर एक बिल्ली ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी मुन्ना लाल ने तत्परता दिखाते हुए बिल्ली को भगाया और घायल उल्लू को अपने संरक्षण में ले लिया। उनकी सतर्कता से पक्षी की जान बच सकीघटना की जानकारी गांव के मोहित सक्सेना ने वन विभाग को देने का प्रयास किया। 

उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी फिलहाल, घायल उल्लू को गांव में सुरक्षित रखा गया है और ग्रामीण उसकी देखभाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द एक टीम भेजकर उल्लू का उपचार कराया जाए और उसे सुरक्षित स्थान पर संरक्षण दिया जाए ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उपचार नहीं मिला तो पक्षी की जान को खतरा हो सकता है। वन विभाग की ओर से अब तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।