-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कर्मी उपनिरीक्षक नरेश बाबू द्वारा बलात्कार व गर्भपात करने, एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत निवेदन है कि प्रार्थिनी पूजा वैश्य पुत्री स्व0 सुभाष चन्द्र निवासी नई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कर्मी उपनिरीक्षक नरेश बाबू द्वारा बलात्कार व गर्भपात करने, एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत निवेदन है कि प्रार्थिनी पूजा वैश्य पुत्री स्व0 सुभाष चन्द्र निवासी नई बस्ती माधोबाड़ी थाना बारादरी जिला बरेली की रहने वाली हूँ। प्रार्थिनी का अपने पति से सन 2022 से मतभेद होने के कारण उनसे अलग रह रही हूँ। प्रार्थिनी अपने पिता का मकान में रहती है। प्रार्थिनी अपने पति की शिकायत करने, उनके विरुद्ध मुकदमा लिखाने थाना बारादरी गई तब वर्ष 2025 में वहीं मौजूद उपनिरीक्षक नरेश बाबू पुत्र स्व0 केसरी सिंह निवासी 28 शाहपुर जिगरई आर0के0 विद्यापीठ जिला मुरादाबाद से बातचीत हुई। उन्होंने थाना बारादरी जिला बरेली में प्रार्थिनी से काफी समय देकर बातचीत की, बहुत अपनापन दिखाया। प्रार्थिनी का मोबाइल नम्बर लिया। यह आश्वासन दिया कि प्रार्थिनी के पति व ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा लिखाने में मदद करेंगे। इस तरह बातचीत करते रहे। माह फरवरी 2026 में* नरेश बाबू के घर से शादी होनी थी। तब मेरे सोने के जेवरात कीमती 8 लाख रुपये बिना मुझे ले गए। मुझे जानकारी होने पर मैंने सोने के बारे में पूछा तो नरेश बाबू ने फोन पर उसकी पत्नी शीला रानी को कॉल किया। मैंने कॉल रिसीव की तो शीला रानी ने मुझे गन्दी-गन्दी गालियाँ दीं। कहा कि उपनिरीक्षक नरेश बाबू को नहीं जानती। उसके कई महिलाओ से साथ अवैध सम्बन्ध है और कई को झूठ मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा चुका है। तुझे भी फंसा देगा। उस समय प्रार्थिनी 3.5 माह के गर्भ से थी। प्रार्थिनी को नरेश बाबू ने गर्भवती होने के बारे में बताया तो नरेश बाबू ने दिनांक 12.05.2026 को मेडिकल स्टोर से गोली लाकर मुझे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे मेरी तबियत खराब होने पर डर के मारे मेरा इलाज गंगाशील अस्पताल में कराया। इसके बाद प्रार्थिनी ने नरेश बाबू को बताया कि मेरा स्वास्थ्य खराब है तो थाना सिरौली बरेली हो गया है। दिनांक 22.05.2026 को मुरादाबाद जाने की कहकर चला गया। दिनांक 23.05.2026 को नरेश बाबू, नरेश बाबू का पुत्र संदीप व कबीर उर्फ छोटू व नरेश बाबू की पत्नी शीला रानी मेरे घर बरेली आये। शीला रानी कार में बैठी रही और नरेश बाबू जबरदस्ती गन्दी-गन्दी गालियाँ देते हुए घर में घुस आये। नरेश बाबू, संदीप व कबीर उर्फ छोटू ने मेरे साथ मारपीट की। प्रार्थिनी ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। पुलिस वाले आये तो सभी जान से मारने की धमकियाँ देते हुए भाग गये। नरेश बाबू कहता था कि पुलिस विभाग में मेरे कुछ नहीं कर सकेगी। तुझे जान से मरवा दूँगा। मेरे पुलिस अधिकारियों से सम्बन्ध है। मेरा कुछ नहीं होगा। उपनिरीक्षक नरेश बाबू ने मेरे साथ बलात्कार किया, फिर मुझसे शादी करने की बात कहकर मेरे घर में पुलिस चौकी कांकरटोला के सरकारी क्वार्टर में कई बार जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। मैंने जब शादी की बात कही तो फरवरी में 1,25,000/- रुपये, मार्च 2026 में 2,00,000/- रुपये मुझसे लिए। टांसफर कर दिये। एक बार 2,00,000/- रुपये और दिये। इतना ही नहीं अपना पी0बी0एफ0 खाता खोला। उसमें मुझे नॉमिनी के रूप में लिख दिया ताकि मेरे उन पर विश्वास बना रहे। प्रार्थना है कि नरेश बाबू के विरुद्ध मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने, फिर शादी का झाँसा देने, गर्भपात कराने की घटना के सम्बन्ध में एवं उनके परिवार जनों के विरुद्ध मेरे साथ मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश करने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
कुछ ही दिन बाद नरेश बाबू ने कहा कि तुम पढ़ी लिखी हो पुलिस विभाग में नौकरी निकलने वाली है। मेरे पुलिस में बड़े अधिकारियों से सम्बन्ध है। कुछ रुपया खर्च होगा तो तुम्हारी नौकरी तक लगवा दूँगा। इसी दौरान बार-बार मुझसे मिलने के बहाने आते रहे। फिर बताया मेरा अपनी पत्नी शीला से तलाक का मुकदमा चल रहा है। मुझसे अपनी पत्नी की बुराई कर मेरी सहानुभूति ले ली। फिर मेरे घर आना-जाना शुरू कर दिया।
अगस्त 2025 में मेरे घर आकर कई घण्टे बैठ रहे। परेशानी बताकर रात में मेरे ही घर पर रुकने की बात कही। उस दिन मेरे साथ बिना मेरी सहमति के जबरदस्ती की, बलात्कार किया। मैंने जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो मुझसे कहा तुमसे शादी कर लूँगा। इसे बाद पुलिस में नौकरी दिलवाने से तलाक होते ही अपनी पत्नी से तलाक लेकर तुमसे शादी कर लूँगा। इस बात को कहकर कांकरटोला चौकी में स्थित थानेदार इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के सरकारी नम्बर से मुझको बुलाकर मेरे साथ वहीं भी शारीरिक सम्बन्ध बनाए। इसके बाद दिनांक 09.10.2025 को करवा चौथ के दिन से नरेश बाबू मेरे घर आकर रहने लगे।
इसके बाद जब मैंने नरेश बाबू से उनकी पत्नी से तलाक के बारे में पूछा तो बोले अभी समय लगेगा और मेरे साथ मेरे ही घर नई बस्ती माधोबाड़ी थाना बारादरी बरेली पर रहने लगे और वहीं से अपनी ड्यूटी पर जाने लगे। इसी दौरान ड्यूटी पर जाते समय दिनांक 04.05.2026 को वह समझ से बाहर नहीं आ रहा था।
रात 2:09 मिनट पर फोन करके बताया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। तब मैं खेतान अस्पताल में एडमिट कराया। वहाँ अपना नाम लिखा, रुपये जमा किये, इलाज का पूरा खर्चा किया। एक्सीडेंट की सूचना उसके थाना सिरौली को मिलने के बाद दिनांक 05.07.2026 को नरेश बाबू के परिजन अस्पताल आ गये। प्रार्थिनी को देखते ही उनकी पत्नी शीला व दोनों बेटे संदीप व कबीर मुझे गन्दी-गन्दी गालियाँ देने लगे, मारने-पीटने की तैयारी हो गये और जबरदस्ती नरेश बाबू को अपने साथ ले गये और धमकी दी कि मेरे विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने पर नरेश बाबू ने मेरे साथ रहकर मेरा शारीरिक शोषण किया है। अब अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके साथ रह रहे हैं।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
