Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: नीट-यूजी पेपर लीक जांच विदर्भ तक पहुंची, CBI ने की नागपुर–चंद्रपुर में छापेमारी

- Photo by :

  Published by: Samir Rajendra Wankhede ,   Edited By: Namita Chauhan, Date: 20/05/2026 10:53:29 am Share:
  • Published by.: Samir Rajendra Wankhede ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 20/05/2026 10:53:29 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: NEET-UG Paper Leak Case की जांच अब विदर्भ क्षेत्र तक पहुंच गई है।

विस्तार

महाराष्ट्र: NEET-UG Paper Leak Case की जांच अब विदर्भ क्षेत्र तक पहुंच गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की दिल्ली स्थित विशेष टीम ने मंगलवार को नागपुर और चंद्रपुर में तीन उम्मीदवारों के घरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में नागपुर CBI टीम ने भी सहयोग किया। छापेमारी के बाद क्षेत्र के शैक्षणिक जगत में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, जिन तीन छात्रों के घरों पर छापे मारे गए, उनमें दो छात्राएं नागपुर की हैं जबकि एक छात्र चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। CBI टीम ने इन सभी के घरों पर दस्तावेजों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की गहन जांच की। जांच के दौरान टीम ने डिजिटल उपकरणों से डेटा, ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी खंगाली। साथ ही छात्रों, उनके परिजनों और कुछ परिचितों से भी पूछताछ की गई। एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े संभावित नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और डिजिटल सबूतों को जुटाने में लगी है।

इसी मामले के सिलसिले में लातूर में भी CBI की गतिविधियां तेज रहीं। यहां एक बाल रोग विशेषज्ञ से, जो पी.वी. कुलकर्णी के संपर्क में बताए जा रहे हैं, करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ देर शाम तक जारी रही। CBI यह भी जांच कर रही है कि क्या इस कथित पेपर लीक नेटवर्क में किसी प्रकार के दलाल, कोचिंग संस्थान या वित्तीय लेन-देन की भूमिका है। जिन लोगों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर निर्णय दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय द्वारा लिया जाएगा।विदर्भ में हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि यह मामला कई राज्यों तक फैला हुआ है और जांच एजेंसी अब पूरे नेटवर्क को डिजिटल फुटप्रिंट और मनी ट्रेल के आधार पर उजागर करने की कोशिश कर रही है।


Featured News