Contact for Advertisement 9650503773

Atishi discharged from hospital: भूख हड़ताल के कारण बिगड़ी आप की आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

  Published by: Jamil Ahmed, Date: 27/06/2024 05:42:06 pm Share:
  • Published by: Jamil Ahmed,
  • Date:
  • 27/06/2024 05:42:06 pm
Share:

संक्षेप

Atishi discharged from hospital: दिल्ली की मंत्री आतिशी को आज सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जहां उन्हें शहर में पानी की कमी के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री को सुबह 10.30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विस्तार

आप नेता और दिल्ली की जल मंत्री भाजपा शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थीं। पांच दिनों की भूख हड़ताल के बाद ब्लड शुगर गिरने के बाद उन्हें मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुरू में उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीपीएम नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की।

27/06/2024
26/06/2024