-
☰
बिहार: छापेमारी में 3300 लीटर शराब हुई बरामद, भट्ठी संचालक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार की शाम छापेमारी कर एक शराब भट्ठी ध्वस्त कर दिया। भट्ठी संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विस्तार
बिहार: मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार की शाम छापेमारी कर एक शराब भट्ठी ध्वस्त कर दिया। भट्ठी संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब पायी गयी। जिसे विनष्ट कर दिया गया।वहीं एक ई-रिक्शा से शराब बरामद की गयी। ई-रिक्शा जब्त कर लिया गया। उत्पाद टीम ने छापेमारी के क्रम में 200 लीटर क्षमता वाले 12 ड्रमों से 2400 लीटर एवं 15 लीटर क्षमता वाले 60 प्लास्टिक के डिब्बों/बाल्टी और टीन से किण्वित जावा महुआ का घोल करीब 900 लीटर बरामद किया। कुल बरामद 3300 लीटर घोल मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।साथ ही जलता हुआ भट्टी पाया गया जिससे कि निर्मित शराब 15 लीटर करीब बरामद किया गया। बाहर लगे ई-रिक्शा से पॉलिथीन में पैक 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार भट्ठी संचालक सचिन कुमार उर्फ सचिन चौधरी मोहिउद्दीनपुर के कृष्णा चौधरी का बेटा बताया जाता है।उसके विरुद्ध पूर्व से मामला दर्ज है।छापेमारी का नेतृत्व एसआई अशोक कुमार ने किया।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता