Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में छाया मातम

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 05/02/2026 02:02:57 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 05/02/2026 02:02:57 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के यदुपुर भदौर गांव में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के यदुपुर भदौर गांव में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बुधवार की  सुबह में हुई । मृतक नारदीगंज थाना क्षेत्र के फलडु निवासी स्व.सुनील चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है। निधन की खबर पाते ही फलडु गांव में घर परिवार में मातम छा गया। लोगों को रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। काफी संख्या में लोग पहुंचे, और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे। इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे, और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि वह दो दिन पहले अपने ससुराल यदुपुर भदौर आये थे। वे बीमार थे। अचानक बुधवार को अहले सुबह में  तबयत खराब हो गई तो, इलाज के लिए पत्नी और सास नवादा लेकर जा रहे थे,तभी रास्ते में राहुल की मौत हो गई।

 

उसके ससुराल में उसकी पत्नी के अलावा सास ,सरहज और बीमार ससुर गिरानी चौधरी रहते हैं। उसके साले परदेस में काम करता है। मृतक ई रिक्शा चालक है। कुछ माह पहले वह ई रिक्शा पर यात्री को लेकर अपने ससुराल गया था। तब उसके ई रिक्शा से सड़क हादसे होने पर लोगों ने राहुल के साथ मारपीट भी किया था। बेहतर इलाज नहीं होने से आये दिन अस्वस्थ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं पाया गया है। इधर,मृतक के घर वालों का आरोप है कि राहुल को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है। राहुल का दो वर्ष पहले शादी हुई है।  थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर आवेदन अप्राप्त है,आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।