Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मुहर्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले चौकीदार सम्मानित, वारिसलीगंज पुलिस ने दिए प्रशस्ति पत्र

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:21:50 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:21:50 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभालने वाले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विस्तार

बिहार: मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभालने वाले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी  ने कहा कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता और मेहनत से पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुहर्रम पर्व के दौरान चौकीदारों की ड्यूटी बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी के लिए लगाई गई थी। उन्होंने दिन-रात पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। 

विशेष रूप से रात्रि में लगातार जागकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।वारिसलीगंज थाना की ओर से कहा गया कि चौकीदारों की सक्रियता और जिम्मेदार कार्यशैली के कारण थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उनके इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देते हुए वारिसलीगंज थाना एवं नवादा पुलिस  की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह सम्मान चौकीदारों का मनोबल बढ़ाएगा और भविष्य में भी वे इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।मौके पर कई चौकीदार मौजूद थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News