Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आषाढ़ के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दुलारो माता व शीतला धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन'

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 03:55:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 03:55:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर में आषाढ़ मास के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विंध्याचल क्षेत्र के प्रसिद्ध दुलारो माता मंदिर एवं विजयपुर स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर में आषाढ़ मास के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विंध्याचल क्षेत्र के प्रसिद्ध दुलारो माता मंदिर एवं विजयपुर स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख, समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे पूरे श्रद्धाभाव के साथ दर्शन-पूजन में शामिल हुए। विशेष रूप से बड़ी संख्या में नवविवाहित महिलाओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की मंगलकामना की। पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मेले में भी भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी भरपूर आनंद लिया। दुकानों पर आम, अनरसा, जलेबी, मिठाइयों, खिलौनों तथा पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। अच्छी बिक्री से व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
दोपहर में हुई रिमझिम बरसात से कुछ देर के लिए व्यवस्थाएं प्रभावित जरूर हुईं, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति शीघ्र ही सामान्य कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, जिससे भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे मेले में मुस्तैदी से तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सहायता करते दिखाई दिए। उनकी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली के कारण श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन किए। आस्था, उत्साह, भक्ति और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ आषाढ़ मास का पहला सोमवार विजयपुर क्षेत्र के लिए यादगार बन गया। मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की यह विशाल भीड़ धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रशासन की प्रभावी व्यवस्था का भी सुंदर उदाहरण बनी।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News