-
☰
No image found.
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार, 02 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधि प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सदस्यता अभियान चलाया गया।
विस्तार
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार, 02 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधि प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष नवादा राज किशोर प्रसाद दांगी के आगमन पर अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 500 विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें से सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जदयू विधि प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आदित्य राज्य मेधावी अधिवक्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता तबस्सुम मेहर, पूर्व प्रदेश सचिव अधिवक्ता कमलेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता सहित कई वरिष्ठ विधिज्ञ शामिल हुए। साथ ही कृष्णकांत चौधरी, अब्दुल जब्बार, सुधीर कुमार, शमीम अहमद परवेज, वाल्मीकि प्रसाद, सरवन कुमार, अजीत सिन्हा, अवलोक सिंह और रीना कुमारी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जदयू जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विचारों, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा जदयू विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की नीतियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम ने नवादा में जदयू संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।
मध्य प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़फोड़ पर सियासत हुई तेज, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
