-
☰
No image found.
राजस्थान: जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कपासन भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम एवं द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: कपासन भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम एवं द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री नासिर बेग मिर्जा के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री राजेश सुवालका ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व बताते हुए सभी कार्मिकों से पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में क्षेत्र प्रशिक्षक के रूप में श्री अश्विनी कुमार व्यास, श्री प्रकाश चंद्र शर्मा, श्रीमती प्रीति बाला शर्मा एवं श्री बनवारी लाल भांभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एप्प के उपयोग, मकान सूचीकरण, मकान गणना, परिवार विवरण संकलन एवं घर-घर सर्वे की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रोल प्ले गतिविधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ विकसित हो सके। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 70 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने स्वगणना प्रक्रिया के तहत स्वयं की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर अभ्यास किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक के रूप में सुश्री निधि जैन, श्री राहुल अग्रवाल एवं श्री धर्मेश दायमा ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए प्रशिक्षण एप्प एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चार्ज अधिकारी श्री नासिर बेग मिर्जा ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं नीतियों का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सावधानी के साथ करना चाहिए, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े संकलित किए जा सकें।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा जनगणना 2027 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने का संकल्प व्यक्त किया।
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
उत्तर प्रदेश: अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ NCBT की नई पहल, जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: IEA-UPSIDA का स्वास्थ्य शिविर, 100 श्रमिकों की जांच, लगातार सेवाओं का संकल्प
बिहार: धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती , सम्मान समारोह में समाजसेवियों का किया अभिनंदन
