-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन , कई योजनाओं की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रमिकों, व्यापारी प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का श्रमिकों के नाम संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से सुनाया गया। मुख्यमंत्री जी ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बताते हुए उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। जागरूकता पर जोर कार्यक्रम में श्रमिक कल्याण योजनाओं, नई श्रम संहिताओ एवं श्रमिकों के अधिकारों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों को कैसे लाभ मिल सकता है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने नई श्रम संहिताओं के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी और श्रमिकों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके। व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी श्रमिकों के योगदान की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिको को सम्मानित भी किया गया।
बिहार: धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती , सम्मान समारोह में समाजसेवियों का किया अभिनंदन
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा का माहौल, सेवा कार्यों के लिए समाजसेवियों का हुआ सम्मान
उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग में पत्नी की हत्या का हुआ खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘जनता दर्शन’ की लाइव मॉनिटरिंग शुरू, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
राजस्थान: अपराधियों पर सख्त वार, डीजीपी बैठक में वित्तीय जांच और कड़े एक्शन के निर्देश
