-
☰
No image found.
बिहार: पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 30 में से 22 लंबित आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के मोसमा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के मोसमा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए और अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी शिकायतें रखीं।शिविर में राजस्व, पंचायत, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रमाण पत्र, पंचायत एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22आवेदन प्राप्त हुए। पूर्व में प्राप्त 30आवेदनो में 22का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन देने की सलाह दी। कई लोगों को मौके पर ही आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया,जिससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया समझने में सुविधा हुई।कार्यक्रम में मुखिया रेणु देवी, प्रतिनिधि अजीत यादव सहित सबंधित कर्मी मौजूद थे।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
