-
☰
No image found.
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैंप, आरपीएस कॉलेज बलाना, महेंद्रगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैंप, आरपीएस कॉलेज बलाना, महेंद्रगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों की जानकारी तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस टीम ने सभी विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने अपील की है कि सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
