Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नरहट इंटर विद्यालय में खेल को बढ़ावा, मुखिया ने मनरेगा से बनवाया हैंडबाल और बैडमिंटन कोर्ट

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 07/10/2025 04:12:07 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 07/10/2025 04:12:07 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नरहट इंटर विद्यालय में छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नरहट पंचायत के मुखिया मो.एहतेशाम कैसर उर्फ गुड्डू द्वारा खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट और हैंडबाल कोर्ट का निर्माण कराया है।

विस्तार

बिहार: नरहट इंटर विद्यालय में छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नरहट पंचायत के मुखिया मो.एहतेशाम कैसर उर्फ गुड्डू द्वारा खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट और हैंडबाल कोर्ट का निर्माण कराया है। यह निर्माण नरहट मुखिया ने मनरेगा के तहत करवाया है , जिसके प्राक्कलित राशि 9,37,857  रुपया है। मैदान में सुसज्जित तरीके से आकर्षक कोर्ट बनाया गया है ,जहां छात्र प्रेक्टिस करते दिखने लगे हैं। यह खेल मैदान बनने से स्थानीय छात्रों को खेल के प्रति रुझान आएगी। मुखिया गुड्डू ने कहा कि सरकार के सारी योजनाओं को हम अपने पंचायत में धरातल पर पहुंचाने का काम किया। विद्यालय के छात्रों की मांग थी जिसे पुरा कराया गया 

, अब विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ -साथ खेल से भी जुड़ेंगे और राज्यस्तरीय और राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नरहट पंचायत के लोगों ने काफी वर्षों बाद मुखिया बदला है ,तो विकास दिखेगा हीं। पहले एक घराने का राज चलता था। कागजों पर विकास दिखता था , अब जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया। अब हर वह कार्य पूरे होंगे जो जनहित के लिए होगा।