-
☰
No image found.
Delhi Crime News: दिनदहाड़े घर में घुसकर IRS अधिकार की बेटी की हत्या, CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली से चौका देने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहां एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई।
विस्तार
दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली से चौका देने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहां एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी। जानिए पूरा मामला। दरअसल ये गंभीर मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी का हैं, जहाँ एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी की बेहरहमी से हत्या कर दी गई हैं। बताया जा रहा की पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले को देखते हुए पुलिस को घर में काम कर रहे नौकर राहुल मीणा पर भी शक है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। चार्जर से गाला घोटकर की हत्या शुरुआती जांच के चलते पुलिस को शक हुआ कि आरोपी ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया हैं। जैसे ही परिवार के सदस्य सुबह घर से बाहर गए, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर IRS की बेटी की मोबाइल फोन के चार्जर की तार के जरिए उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया फिर उसकी जान ले ली। UPSC की तैयार कर रहे थी मृतिक मृतक के परिजनों ने बताया की उनकी बेटी इंजीनियरिंग करके घर पर UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। जांच में सामने आया हैं की वारदात को सुबह के वक्त अंजाम दिया गया। जिस वक्त आईआरएस अधिकारी और उनकी पत्नी जिम के लिए निकलते हैं उसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। जब वह वापस लौटे तो उन्हें अपनी बेटी की लाश घर में पड़ी हुई मिली। बताया जा रहा हैं की उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। पुलिस की कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साबुत जूता ने में लग गई। जांच में पुलिस को एक घरेलू नौकर पर शक हो रहा हैं, जिसे करीब एक महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। उसकी पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। शुरुआती जांच से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आरोपी को परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, जिसके आधार पर उसने वारदात को काफी सफाई से अंजाम दिया हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं।
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
