-
☰
No image found.
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ आकाश नामक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी हैं और इस मामले को लेकर दो केस दर्ज किए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ आकाश नामक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी हैं और इस मामले को लेकर दो केस दर्ज किए गए हैं। जानिए पूरा मामला। दरअसल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसा चकपान गांव में मंगलवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय आकाश यादव की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, जिससे जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पहली शिकायत आकाश के चचेरे भाई हिमांशु यादव ने दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि आकाश एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अवैध मिटटी खनन का खुलासा इसी घटना के बाद अवैध मिट्टी खनन का मामला भी सामने आया हैं। क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश कुमार शुक्ल ने आरोप लगाया कि इलाके में बिना अनुमति के मिट्टी की खुदाई हो रही थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसे ढोया जा रहा था। पहले भी कई बार चेतावनी देने के बावजूद यह काम करा जा रहा था। इस आधार पर रामनरेश यादव और राम केवल यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई हादसे के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो को समझाकर स्थिति को काबू में किया। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सोनू के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और युवक की मौत को लेकर आरोप लगाए हैं।
Delhi Crime: तुगलक रोड पर देर रात फायरिंग, घर लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
Delhi Crime: दिल्ली में MBBS डॉक्टर पर मेड की हत्या का आरोप, माउंट कैलाश केस की इनसाइड स्टोरी
Massive Fire: दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत; 5 अस्पताल में भर्ती
