Contact for Advertisement 9650503773


Taxi Driver Kills Passenger Over Fare Dispute: किराए के विवाद में टैक्सी ड्राइवर ने यात्री की करी हत्या, पत्थर से सिर पर किया हमला

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 19/08/2026 01:23:30 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 19/08/2026 01:23:30 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: वेस्ट दिल्ली स्थित नारायणा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

दिल्ली: वेस्ट दिल्ली स्थित नारायणा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल के पास एक शख्स का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गुरुग्राम से दिल्ली आ रहा था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टैक्सी ड्राइवर है और नारायणा इलाके का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह टैक्सी से गुरुग्राम से दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान इफको चौक पर उसने एक यात्री को दिल्ली आने के लिए कैब में बैठाया। नारायणा पहुंचने के बाद यात्री किराया देने में असमर्थ रहा। इसके अलावा वह नशे की हालत में था और अपनी सही लोकेशन भी नहीं बता पा रहा था। इसी बात को लेकर टैक्सी ड्राइवर और यात्री के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।

गुस्से में पत्थर से किया हमला

मामले की पूछताछ में पता चला कि यात्री के पास किराया देने के लिए पैसे नहीं थे। उसने कथित तौर पर किराए के बदले अपनी शर्ट, पैंट और जूते तक ड्राइवर को देने की कोशिश की। नशे की हालत में उसने एक-एक करके अपने कपड़े उतारकर ड्राइवर की तरफ फेंक दिए। इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। बहस बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान टैक्सी ड्राइवर ने गुस्से में यात्री के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपनी टैक्सी लेकर वहां से फरार हो गया।

CCTV से पुलिस आरोपी तक पहुंची

सुबह शव मिलने के बाद नारायणा थाना पुलिस के साथ सब-डिविजन और जिला ऑपरेशन सेल की टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध कैब की पहचान होने के बाद पुलिस ने वाहन का पता लगाया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टैक्सी को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या की पूरी कड़ी को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।