-
☰
No image found.
Mother Poisoned Child: पारिवारिक विवाद में मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे की करी हत्या, बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
बिहार: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगराहां उत्तर टोला गांव में एक ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
विस्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगराहां उत्तर टोला गांव में एक ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के दादा ने अपनी बहू पर पारिवारिक विवाद के चलते बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चे को खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गाछी में बच्चे को ले गई थी महिला पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। मृतक बच्चे के दादा-दादी उस समय काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि महिला बच्चे को घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी में ले गई, जहां उसने बिस्किट में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चे को खिला दिया। बिस्किट खाने के बाद ढाई वर्षीय आर्यन की हालत बिगड़ गई। महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पति-पत्नी के बीच विवाद का दावा जानकारी के मुताबिक मृतक के दादा कैलाश राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे अखिलेश राम की शादी करीब सात वर्ष पहले आरती कुमारी से हुई थी। अखिलेश पंजाब में मजदूरी करता है। परिवार के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि आरती करीब 15 दिन पहले मायके गई थी और बुधवार को ही ससुराल लौटी थी। थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी का कहना हैं की घटनास्थल से जहरीले पदार्थ की शीशी और बिस्किट का पैकेट बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बच्चे के दादा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
