Contact for Advertisement 9650503773


Murder Crime News: प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, एक लाख की सुपारी देकर पिकअप से कुचलवाया

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Shubhi Shikha Nayal , झारखण्ड  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/08/2026 05:58:44 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/08/2026 05:58:44 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: रंका-गोदरमाना मार्ग पर बरवाहा मोड़ के पास 5 जून को हुई कथित सड़क दुर्घटना का खुलासा हुआ है।

विस्तार

झारखण्ड: रंका-गोदरमाना मार्ग पर बरवाहा मोड़ के पास 5 जून को हुई कथित सड़क दुर्घटना का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया हैं कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि रची गई हत्या थी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और पिकअप चालक को गिरफ्तार किया हैं।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई योजना

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी श्रीकांत रवि की हत्या उसकी पत्नी मनीषा ने अपने प्रेमी मोहम्मद हसन के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस के अनुसार दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने के बाद साथ रहने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक मनीषा की शादी करीब 13 वर्ष पहले रामानुजगंज के शासकीय उच्च विद्यालय में आदेशपाल के पद पर कार्यरत श्रीकांत रवि से हुई थी। बताया जा रहा हैं की दंपत्ति के तीन बच्चे हैं। कुछ समय बाद विजयनगर निवासी मोहम्मद हसन मोबाइल की दुकान चलाने के साथ श्रीकांत के घर में किराएदार के रूप में रहने लगा था।

किराएदार से बढ़ीं नजदीकियां

पुलिस जांच में सामने आया हैं कि घर में किराएदार के तौर पर रहने के दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जिसके बाद श्रीकांत को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो परिवार में तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा हैं की मनीषा पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताने लगी और पिछले कुछ महीनों से अपने मायके चिनियां में रह रही थी। पुलिस के अनुसार मनीषा और मोहम्मद हसन ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके लिए रंका थाना क्षेत्र के बांदू गांव निवासी पिकअप चालक परवेज अंसारी को कथित तौर पर एक लाख रुपये दिए गए। पुलिस का कहना है कि भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया था।

फोन कर पति को बुलाया

जानकरी के मुताबिक साजिश के तहत घटना वाले दिन मनीषा ने लंबे समय से बंद बातचीत के बाद अचानक श्रीकांत को फोन किया और उसे मिलने के लिए चिनियां बुलाया। श्रीकांत अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से चिनियां के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान आरोपी पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हसन अपने साथियों इमरान अंसारी और असराज अंसारी के साथ अर्टिगा कार में सवार होकर श्रीकांत का पीछा कर रहा था। बरवाहा मोड़ के पास पहले से मौजूद पिकअप चालक परवेज अंसारी ने श्रीकांत की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश

जानकरी के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना गया, लेकिन मृतक की मां शांति देवी को घटना पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल टावर लोकेशन की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय संदिग्ध आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पत्नी, प्रेमी और चालक गिरफ्तार

मामले की जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मनीषा, उसके प्रेमी मोहम्मद हसन और पिकअप चालक परवेज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब हत्या की साजिश और कथित लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी इमरान अंसारी और असराज अंसारी अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।