Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Gang Rape Case: 16 वर्षीय नाबालिग को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार, बस ड्राइवर-कंडक्टर समेत बस को किया बरामद 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 04:25:30 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 04:25:30 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ  एक बार फिर नाबालिग को दरिंदगी का शिकार बनाया गया हैं।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ  एक बार फिर नाबालिग को दरिंदगी का शिकार बनाया गया हैं। एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 

कब और कैसे दिया गया दरिंदगी  को अंजाम 

जानकारी के अनुसार ये घटना कश्मीरी गेट इलाके में 4 अगस्त की रात को घटी थी। बताया जा रहा हैं की परी चौक से कश्मीरी गेट के 47 किलोमीटर की दूरी तय करते वक्त दो आरोपियों ने छात्रा के साथ मिलाकर गैंगरेप किया और पीड़ित नाबालिग को देर रात को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। जानकरी के मुताबिक आरोपियों की पहचान बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के रूप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घर से नाराज़ हो कर बाहर निकली पीड़िता 

जांच में सामने आया हैं की पीड़ित नाबालिग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, छात्रा अपरिजनो से नाराज़ होकर घर से बिना बताए निकल गई थी और वह नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। चचेरे भाई के घर जाते वक्त भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई थी ।
जांच में बताया गया की एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी थी, जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।

गैंगरेप कर दी धमकी 

आरोप हैं की बस चलने के कुछ ही देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया था। पीड़िता के अनुसार इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया और साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

नाबालिग ने घबराते हुए पुलिस को बताई घटना 

जानकरी के अनुसार घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर उन्हें पूरी घटना की सूचना दी। बताया जा रहा हैं की पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर किया हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई स्लीपर बस को बरामद कर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस की जांच में सामने आया हैं की आरोपी बस में खराबी आने के बाद बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे, जहाँ बस की रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर छात्रा मिली। बताया जा रहा हैं की परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया। बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर की स्थिति दिखाई नहीं दी।