-
☰
गुजरात: डांग में पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू, कुंडा वितरण से मिलेगी राहत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
गुजरात: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा डांग जिले में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कुंडा वितरण का महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 20 मार्च से 6 अ
विस्तार
गुजरात: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा डांग जिले में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कुंडा वितरण का महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 20 मार्च से 6 अप्रैल तक डांग जिले के सभी तालुकों में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुजरात विधानसभा के दंडक श्री विजयभाई पटेल, डांग जिले के प्रभारी राजेशभाई देसाई तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोरभाई की विशेष उपस्थिति रही। डांग जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष आजाद सिंह बगेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर 3000 से अधिक कुंडों का वितरण किया जाएगा। गर्मी की तीव्रता में पक्षियों को पानी के लिए प्यासा न रहना पड़े, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं और युवाओं को भी जुड़ने के लिए अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रकृति से जुड़ें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। इस प्रकार के प्रयासों से समाज में प्रकृति और जीवदया के प्रति जागरूकता बढ़ने की आशा व्यक्त की गई है।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, समिति की बैठक में अहम निर्णय
उत्तर प्रदेश: प्रिय सनातनी हिंदू भाइयों एवं बहनों, दिया गया सबको ऑनलाइन न्योता
उत्तर प्रदेश: बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
उत्तर प्रदेश: ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मीरगंज में एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील