-
☰
हरियाणा: आश्विन मास शुक्ल पक्ष में 5 अक्टूबर को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: आज आश्विन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी विक्रम संवत 2082 तदनुसार 5 अक्टूबर 2025 वार रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड के सुरेहती मंडल में ग्राम सतनाली बास में संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया।
विस्तार
हरियाणा: आज आश्विन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी विक्रम संवत 2082 तदनुसार 5 अक्टूबर 2025 वार रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड के सुरेहती मंडल में ग्राम सतनाली बास में संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5:00 बजे ग्राम बास के राजकीय स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनाली खंड के माननीय खंड संचालक श्री मांगेराम जी ने की मुख्य अतिथि के तौर पर श्री जगदीश शर्मा जी भूतपूर्व प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री सुभाष जी डागर रहे। सर्वप्रथम शस्त्र पूजन के उपरांत श्री गिरीश जी खंड सतनाली प्रचार प्रमुख ने सुभाषित से शुरुआत की "नास्ति विद्या समम् चक्षु:नास्ति सत्यम समम् तपः नास्ति राग समम् दुःख नास्ति त्याग समम् सुख: अर्थात विद्या के समान आंखे नहीं हैं सत्य के समान तप नहीं है राग के समान दुख नहीं है और त्याग के समान सुख नहीं है" तदोपरांत श्री सुभाष जी डागर जी का उद्बोधन रहा इसमें उन्होंने संघ की 100 साल की यात्रा (1925 से 2025) के ऊपर प्रकाश डाला सबसे पहले उन्होंने डॉक्टर डॉ साहब केशव राम बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और संघ के जो शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन के मुख्य पांच बिंदु हैं सामाजिक समरसता, स्व का बोध,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य आदि के ऊपर भी उन्होंने संपूर्ण प्रकाश डाला। सुरेहती मंडल के सभी 6 गांवो से स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: सरदार सेना ने उठाई मृतक प्रदीप पटेल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
हरियाणा: मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले को संगठनों ने बताया देशद्रोह
मध्य प्रदेश: माई की महापंचायत" के ऐतिहासिक एकता प्रयास से नवरात्रि 2025 बना अविस्मरणीय पर्व
उत्तर प्रदेश: कटर प्लांट पर दबंगों का हमला, खनन व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर बेहोश किया, आरोपी फरार
Gujrat Rape Case: तीन मछुआरों ने 50 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: वड़ोदरा के कोठी फल्यु में सर्द पुनम पर पारंपरिक गरबे और वेशभूषा प्रतियोगिता का उल्लास