Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: 30 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 05:28:24 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 05:28:24 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई कर

विस्तार

हरियाणा: जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए-मुलाना की टीम ने 30 ग्राम हेरोइन की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बलदेव नगर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का विवरण व पुलिस कार्रवाई, जांच अधिकारी  उप-निरीक्षक (SI) मतलूब हसन (सीआईए-मुलाना) ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना बलदेव नगर क्षेत्र में एक आरोपी गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए-मुलाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में SI मतलूब हसन व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। पुलिस टीम ने गांव दडवा, इंडस्ट्रियल एरिया (चंडीगढ़) निवासी सुमित जलवी उर्फ कान्चा को थाना बलदेव नगर क्षेत्र से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई।

न्यायिक कार्रवाई व रिमांड, पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और इसमें शामिल अन्य सह-आरोपियों का पता लगाया जा सके। आमजन से अपील, अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ हर दिन ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि से संबंधित कोई जानकारी है, तो तुरंत अम्बाला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 97299-90112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।