-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भे
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया है। मंगलवार को विभागीय टीम ने शहर के मेहदावल रोड बाईपास और पठान टोला स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, खोया, बेसन और छेने की मिठाई के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को स्वच्छ तरीके से रखने और मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ अंकित करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्राहकों को खाद्य पदार्थों के उपयोग की अंतिम तिथि की जानकारी मिल सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित कोई गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और सच्चिदानंद गुप्ता सहित पुलिस बल मौजूद रहा। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई की गई।
दो दुकानों से लिए गए पांच नमूने अभियान के दौरान मेहदावल रोड बाईपास स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से पनीर, खोया और बेसन के तीन नमूने लिए गए। वहीं, पठान टोला स्थित राजस्थान स्वीट्स से छेने की मिठाई और पनीर के दो नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह दोनों प्रतिष्ठानों से कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिविर आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून
