Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर की लखनऊ पदयात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 11:47:40 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 11:47:40 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व में आगामी 3 नवंबर को लखनऊ में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व में आगामी 3 नवंबर को लखनऊ में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री राज किशोर मौर्या जी ने सम्बोधित किया। जिला प्रभारी का संबोधन
जिला प्रभारी श्री राज किशोर मौर्या जी ने पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान कहा कि _"विपक्षी दलों द्वारा देश में अराजकता का जो वातावरण बनाया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध जिस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है, उससे आम जनमानस में भारी आक्रोश है। इस अराजकता और भीड़तंत्र के विरुद्ध लखनऊ में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अवध क्षेत्र के सभी जनपदों के कार्यकर्ता एकत्र होंगे।"

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान का प्रतीक होगी। जिलाध्यक्ष ने किया आवाहन जिलाध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा जी ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु जिम्मेदारी सौंपते हुए 3 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने का आवाहन किया। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह, आद्या सिंह, शिव प्रसाद यादव, संजय शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', महेंद्र पांडे, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, दुष्यंत चौधरी, अरविंद तिवारी, ललिता तिवारी, मीडिया प्रभारी डी. पी. सिंह 'बैस' जी समेत बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: 28 और 29 अक्टूबर को आंधी-पानी का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, धान की फसल पर खतरा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महिला से दिनदहाड़े 18 हजार रुपये की छिनैती, अपाचे सवार नकाबपोश बदमाश फरार

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी समेत दो लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजस्थान: पंचायत चुनावों को लेकर एसपी आशा राम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश


Featured News