-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी समेत दो लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मारपीट और गालीगलौच के मामले में भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी एवं एक अन्य पर भांडेर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी गजेंद्र सिं
विस्तार
मध्य प्रदेश: मारपीट और गालीगलौच के मामले में भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी एवं एक अन्य पर भांडेर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी गजेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश सिंह बसौर (बरार) निवासी बिरगुंवा थाना शाहजहांपुर जिला झांसी हाल निवास टीवी टावर मोहल्ला भांडेर ने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह सात बजे हरिओम त्रिपाठी के मकान के सामने से गुजर रहा था। तभी हरिओम त्रिपाठी के घर की छत से पानी उस पर गिरा। जिस पर आपत्ति करने पर हरिओम त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ जाति सूचक गलियां देते हुए डंडे से मारपीट कर दी। जिससे फरियादी के बाएं हाथ की कलाई और पीठ में मूंदी चोटें आईं।
उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महिला से दिनदहाड़े 18 हजार रुपये की छिनैती, अपाचे सवार नकाबपोश बदमाश फरार
