Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले की तैयारी, 30 नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 11:06:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 11:06:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने चुनाव कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशानुसार,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने चुनाव कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशानुसार, पिछले 4 वर्षों में एक ही जनपद में 31 मई 2027 तक 3 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को जनपद से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। इस दायरे में आएंगे  जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, ERO/AERO, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरणों के संबंधित अधिकारी- पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (SI) से लेकर उच्च स्तर तक के अधिकारी, आबकारी एवं परिवहन विभाग के उप निरीक्षक एवं उससे उच्च रैंक के अधिकारी

गृह जनपद और पुरानी तैनाती पर रोक आयोग ने स्पष्ट किया है कि  किसी भी अधिकारी को उसके गृह जनपद में तैनात नहीं किया जाएगा और जो अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए किसी उपचुनाव में जिस विधानसभा/जनपद में तैनात थे, उन्हें दोबारा उसी क्षेत्र में तैनाती नहीं दी जाएगी। इन्हें मिलेगी छूट ,राज्य मुख्यालय में पदस्थ विभागीय अधिकारी, तकनीकी कार्मिक, सेक्टर ऑफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट को सामान्यतः इस नीति से छूट रहेगी। वहीं 31 मई 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी भी तबादला नीति से मुक्त रहेंगे, लेकिन उन्हें चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर नहीं रखा जाएगा। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) को इस संबंध में की गई समस्त कार्यवाही की समेकित रिपोर्ट 30 नवंबर 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: पुरानी बस्ती मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह संदिग्ध हिरासत में; CCTV फुटेज की जांच जारी

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भे

उत्तर प्रदेश: 28 और 29 अक्टूबर को आंधी-पानी का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, धान की फसल पर खतरा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महिला से दिनदहाड़े 18 हजार रुपये की छिनैती, अपाचे सवार नकाबपोश बदमाश फरार


Featured News