-
☰
No image found.
राजस्थान: 29 अक्टूबर को होगा तेलीक साहू समाज का पाँचवाँ सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह, 11 जोड़े लेंगे हिस्सा
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: श्री तैलिक साहू समाज, उदयपुर की ओर से भव्य पाँचवाँ सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को पंचायती नोहरा, सिंधी बाजार, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर समाज की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
विस्तार
राजस्थान: श्री तैलिक साहू समाज, उदयपुर की ओर से भव्य पाँचवाँ सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को पंचायती नोहरा, सिंधी बाजार, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर समाज की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। समारोह में कुल 11 जोड़े सामूहिक उद्यापन करेंगे, जिसमें लगभग 800 से 900 समाजबंधुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। समाज के महामंत्री रामलाल साहू (रेंगा) ने बताया कि सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह को अधिक व्यवस्थित, भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए समाज की विभिन्न समितियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस आयोजन में समाज की मातृशक्ति एवं समाजबंधु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उद्यापनकर्ता जोड़ों की ओर से आमंत्रित अतिथियों को समाज की तरफ से सुहाग के 13 कंडिये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उद्यापन करने वाले प्रत्येक जोड़े की ओर से एक मुख्य कंडिया अलग से रहेगा। इस व्यवस्था के माध्यम से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा। महामंत्री ने बताया कि तेलीक साहू समाज का यह पाँचवाँ सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह समाज की एकजुटता, आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम भव्यता एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हो सके। उन्होंने समस्त समाजबंधुओं से समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजन विवरण आयोजक: श्री पंच महासभा तैलिक साहू समाज चार बैठक सेवा समिति, उदयपुर निवेदक: नवयुवक दल तैलिक साहू समाज, चार बैठक, उदयपुर कार्यक्रम: भव्य पाँचवाँ सामूहिक करवाचौथ उद्यापन समारोह – 2026
दिनांक: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 स्थान: पंचायती नोहरा, सिंधी बाजार, उदयपुर
सहभागिता: 11 उद्यापनकर्ता जोड़े एवं लगभग 800 से 900 समाजबंधु।
