-
☰
No image found.
हरियाणा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज: नारनौल में 90% बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने आज यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाकर 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' का विधिवत शुभारंभ किया। सिविल सर्जन ने बताया कि आज पूरे जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, मलिन बस्तियों (स्लम) औ
विस्तार
हरियाणा: सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने आज यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाकर 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' का विधिवत शुभारंभ किया। सिविल सर्जन ने बताया कि आज पूरे जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, मलिन बस्तियों (स्लम) और ईंट-भट्ठों सहित सभी चिन्हित स्थानों पर 1 से 19 वर्ष तक के लाभार्थियों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एलबेंडाजोल) खिलाई जा रही है। जिले में इस स्वास्थ्य अभियान को व्यापक सफलता मिली है। 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 345395 लाभार्थियों में से आज लगभग 310862 लाभार्थियों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही दिन 90 प्रतिशत का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी आज किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें 5 मई को आयोजित होने वाले 'मॉप-अप दिवस' के अवसर पर दवा खिलाकर 100 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) डॉ. पंकज यादव ने दवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलबेंडाजोल की गोली लेने से पेट के कीड़ों से मुक्ति मिलती है और उन्हें एनीमिया (खून की कमी) जैसी गंभीर समस्या से बचाया जा सकता है और यह गोली बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इस अवसर पर डीईआईसी मैनेजर डॉ. दीपक कौशिक एवं काउंसलर विजय यादव डीपीएम संदीप यादव, स्कूल के प्रिंसिपल नरेश, स्कूल के सभी अध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: 3 मई की NEET-UG परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश,
उत्तर प्रदेश: कन्या विवाह पर ट्रस्ट का सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिला गृहस्थी का सामान
उत्तर प्रदेश: हीटवेव को लेकर दी गई चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
