-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हीटवेव को लेकर दी गई चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बढ़ती गर्मी और लू (हीटवेव) के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बलरामपुर ने आमजन की सुरक्षा हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बढ़ती गर्मी और लू (हीटवेव) के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बलरामपुर ने आमजन की सुरक्षा हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। प्राधिकरण ने कहा है कि हीटवेव शरीर की कार्य प्रणाली पर गंभीर प्रभाव डालती है, जिससे जीवन खतरे में पड़ सकता है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि खुद और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें। हीट स्ट्रोक से बचाव: क्या करें 1. मौसम की जानकारी रखें रेडियो, टीवी व अन्य प्रचार माध्यमों पर हीटवेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें। 2. पहनावा पसीना सोखने वाले हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। धूप का चश्मा, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। 3. खुले में काम करने वाले सिर, चेहरा, हाथ-पैर गीले कपड़े से ढकें और छाते का प्रयोग करें। 4. पानी की कमी न होने दें यात्रा में पानी साथ रखें। ORS, लस्सी, माड़, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। 5. घर को ठंडा रखें दिन में पर्दे/दरवाजे बंद रखें, शाम-रात को खोल दें। पंखे, गीले कपड़ों का उपयोग करें, बार-बार स्नान करें। 6. लू लगने पर प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर गीले सूती कपड़े से पोंछें या नहलाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 7. बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का खास ख्याल रखें। पशुओं को छायादार सुरक्षित स्थान पर रखें।ठंडे पीने का पानी उपलब्ध रखें। श्रम कार्य सुबह-शाम के ठंडे समय में कराएं। हीटवेव में क्या न करें 1. दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक सूर्य की सीधी रोशनी में जाने से बचें। इस दौरान घर की निचली मंजिल पर रहें। 2. बच्चों व पालतू जानवरों* को कभी भी बंद/खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ें, गहरे रंग के भारी व तंग कपड़े न पहनें। 3. अधिक तापमान में श्रम कार्य न करें। 4. अधिक प्रोटीन वाले, बासी व संक्रमित* खाद्य-पेय पदार्थों का सेवन न करें। 5. लू के लक्षण: कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक पसीना, मूर्छा आदि दिखने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। 6. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि "आपकी सावधानी, आपका बचाव" एडवाइजरी का पालन कर हीटवेव के खतरे को कम किया जा सकता
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
मध्य प्रदेश: भारतीय किसान संघ ने बिजली बिलों को लेकर एई को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
