Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 01:30:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 01:30:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: लड़कियां भी किसी से कम नहीं होतीं” इस कहावत को सच कर दिखाया है पोरसा के टंकी मोहल्ला निवासी कुमारी सरिता कौशल ने। उन्होंने प्रतिष्ठित JEE Mains परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने माता-पिता

विस्तार

मध्य प्रदेश: लड़कियां भी किसी से कम नहीं होतीं” इस कहावत को सच कर दिखाया है पोरसा के टंकी मोहल्ला निवासी कुमारी सरिता कौशल ने। उन्होंने प्रतिष्ठित JEE Mains परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरिता कौशल, श्रीमती गीता कौशल और श्री विनोद कौशल शाहपुरा वाले की सुपुत्री हैं। उनके पिता वर्ष 2001 से मध्य प्रदेश शासन में प्राथमिक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय दोहरोटा में पदस्थ हैं। वहीं उनकी माता श्रीमती गीता कौशल वर्ष 2003 से शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में एएनएम के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में पीपरीपूठ उप स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल शुरू से ही प्रेरणादायक रहा है। सरिता की बड़ी बहन दीप्ति कौशल MBBS के अंतिम वर्ष की पढ़ाई इंदौर से कर रही हैं और जल्द ही डॉक्टर बनने जा रही हैं। ऐसे में दोनों बेटियों ने परिवार का गौरव बढ़ाया है। अपनी सफलता पर सरिता कौशल ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं और देश की सेवा करना उनका सपना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पोरसा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सरिता की सफलता पर समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। शुभकामनाएं देने वालों में महंत रामकिशोर दास शास्त्री (गिर्राज जी मंदिर पोरसा), व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप उपाध्याय, समाजसेवी राधा कृष्ण गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, आलोक गुप्ता, संजीव कुमार अग्रवाल, सुनील सखवार (जगदीशगढ़), सुधीर कुमार गांगिल एवं माधव गांगिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सरिता कौशल की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि बेटियां भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।