Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा,जमीन, पैसा और प्रेम प्रसंग में उलझा पारिवारिक विवाद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 10:45:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 10:45:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है। विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है। 
 

जिसका परिवार विरोध कर रहा है। परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
 


Featured News