Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: उप विकास आयुक्त ने जीविका योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 12:10:14 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 12:10:14 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: उप विकास आयुक्त, नवादा  नीलिमा साहू की अध्यक्षता में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जीविका परियोजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उससे संबंधित प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

बिहार: उप विकास आयुक्त, नवादा  नीलिमा साहू की अध्यक्षता में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जीविका परियोजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उससे संबंधित प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा नवादा जिले में जीविका द्वारा संचालित गतिविधियों की विषयवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी कार्य बिंदुओं पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने का दिशा-निर्देश दिया गया।स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी संकलित कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि समाज की अन्य महिलाओं के मनोबल एवं व्यक्तिगत उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नवाचार आधारित कार्यों को प्रोत्साहित किया जा सके।

जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री बढ़ाकर उन्हें अधिक लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर मार्केट एवं हाट-बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित कराने की दिशा में कार्य करने का भी निर्देश दिया। बैठक में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चन्दन कुमार सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Featured News