-
☰
No image found.
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील स्थित विष्णु मंदिर, ग्राम पाभै में आगामी 24 अप्रैल 2026 से श्रीमद् भागवत महापुराण (यज्ञ) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित देवकी नंदन भट्ट जी
विस्तार
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील स्थित विष्णु मंदिर, ग्राम पाभै में आगामी 24 अप्रैल 2026 से श्रीमद् भागवत महापुराण (यज्ञ) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित देवकी नंदन भट्ट जी अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे ग्राम बटकातौली (कोटीगांव) से निकाली जाएगी। इसके बाद श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का क्रम 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। इस आयोजन की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का कार्यक्रम 1 मई 2026 को संपन्न होगा। विष्णु मंदिर कमेटी पाभै तथा बटकातौली, पाभै, कल्याणपाताल, नवगुड़ा और व्यालकट्या के समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी निवासियों से सपरिवार और अपने इष्ट-मित्रों सहित इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
