Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: निर्माण मजदूर  संगठन एटक मध्य प्रदेश भोपाल ने सिंगरौली जिले में की नियुक्तियां,  मजदूरों के  कल्याण का लिया संकल्प ‌‌‍

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mohit Mishra , Date: 27/09/2025 01:03:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mohit Mishra ,
  • Date:
  • 27/09/2025 01:03:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर की गई  नियुक्तियां संजय नामदेव के आदेशाअनुसार जिला उपाध्यक्ष के पद पर राधिका प्रसाद बैस नियुक्त किया गया एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर (

विस्तार

मध्य प्रदेश: एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर की गई  नियुक्तियां संजय नामदेव के आदेशाअनुसार जिला उपाध्यक्ष के पद पर राधिका प्रसाद बैस नियुक्त किया गया एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर (एडवोकेट)अरुण कुमार बैस को नियुक्त किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, जिला सचिव राज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी  ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, ब्लॉक सचिव सरलेश द्विवेदी, ब्लॉक महामंत्री ओमकार गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार बैस ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहित मिश्रा उपस्थित रहे। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को  निर्माण मजदूर संगठन एटक मध्य प्रदेश भोपाल आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं   जिला अध्यक्ष संतोष पाठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा  ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी का दायित्व है कि घर-घर जाकर मजदूर साथियों से संपर्क स्थापित करें और उन्हें मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित संबल कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करें।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पात्र मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं। साथ ही, मजदूरों की मजदूरी या अन्य समस्याओं के समाधान में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।  निर्माण मजदूर संगठन (एटक) का यह कदम मजदूरों के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, मरने से पहले दिए प्रेस नोट में ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड: श्री रामलीला समिति मौ. लक्कड़हारान ज्वालापुर हरिद्वार के 119वें वार्षिकोत्सव पर रावण-मारीच संवाद एवं सीता हरण लीला का भव्य मंचन

उत्तर प्रदेश: मास्टरमाइंड समेत तीन इनामी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पुलिस उपमहानिदेशक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया

उत्तर प्रदेश: लाजपत नगर रामलीला में राम वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन

उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में नवरात्रि उत्सव और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


Featured News