Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ में भादवी बीज पर बाबा रामदेव जी का भव्य जुलूस, युवा कांग्रेस ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/09/2026 05:06:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/09/2026 05:06:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: लोकदेवता भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव भादवी बीज के पावन अवसर पर रतनगढ़ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्मा समाज द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जुलूस एवं चल समारोह निकाला गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: लोकदेवता भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव भादवी बीज के पावन अवसर पर रतनगढ़ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्मा समाज द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जुलूस एवं चल समारोह निकाला गया। जुलूस के रतनगढ़ नगर में पहुंचने पर रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव जी महाराज के रथ पर पुष्पवर्षा की, पुष्पमालाएं अर्पित कीं तथा प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान “बाबा रामदेव जी महाराज की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का भी आत्मीय स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस ने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।
भादवी बीज के अवसर पर निकले इस भव्य जुलूस को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला इस मौके पर जावद विधानसभा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा , नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, जिला कांग्रेस सचिव अर्जुन बैरागी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, किसान नेता नानालाल चारण, अनुसूचित जिला महासचिव मदन मेघवाल, युवा नेता गब्बर भाई, प्रदीप तिवारी,युवा नेता सफीक खान, सरफराज नीलगर, आयुष सोनी, आशिक मंसूरी, राहुल छपरीबंद, पार्षद बलवत वर्मा,प्रीतम सोलंकी , पिंकेश सोलंकी, नितिन सोलंकी, सोनू छपरीबंद, दिनेश वर्मा , प्रताप वर्मा , धीरज सोनी, भगवान वर्मा, अभिषेक सोनी, सुमित छपरीबंद, ताहिर बोहरा कांचवाला, प्रिंस छपरीबंद, कलीम खान , राकेश वर्मा , दीपक शर्मा, इंदरमल सोलंकी, फ़ोरू वर्मा , योगेश सोलंकी , आदि काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । 


Featured News